Friday, 21 February 2014

भ्रष्टाचार देश को डुबो देता है

पढ रहे हैं। आप अंग्रेजी या हिंदी में कमेंट वाले कालम में जरूर अपने विचार लिखें-दीपक भारतदीप्

भ्रष्टाचार देश को डुबो देता है-हिन्दी धार्मिक आलेख 

 
 
 
 
 
 
158 Votes

आज हमारे देश की जो स्थिति है वह अत्यंत चिंताजनक है। राजनीति के जिन सिद्धांतों के हमारे प्राचीन विद्वानों ने स्थापित किया उनकी जगह पाश्चात्य सिद्धांतों को अपनाया गया है। जिनसे देश हालत खराब हो गयी है। राजा और राज्य प्रमुख के कर्तव्यों का मनुस्मृति में व्यापक रूप से वर्णन किया गया है। राजा या राज्य प्रमुख के दायित्वों का निर्वहन एक धर्म के पालन की तरह होता है। जब कोई मनुष्य राजा या राज्य प्रमुख के पद पर प्रतिष्ठित होता है तब उसे राज्य धर्म का पालन करते हुए अपने प्रजाजनों की चोरों, अपराधियों तथा बेईमानों से रक्षा करना चाहिए। मज़ेदार बात यह है कि मनृस्मृति के जाति तथा स्त्री संबंधी अनेक संदेशों को समझ के अभाव में बुद्धिमान लोग अनर्थ के रूप में लेते हैं। आज के अनेक पश्चिमी शिक्षा से अभिप्रेरित विद्वान तथा वहीं की विचाराधारा के अनुगामी बुद्धिजीवी इन्हीं संदेशों के कारण पूरी मनृस्मुति को ही अपठनीय मानते हैं। निश्चित रूप से ऐसे बुद्धिजीवी सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक शिखर पुरुषों से प्रायोजित और संरक्षित हैं। आज के हमारे शिखर पुरुष कैसें हैं यह सभी जानते हैं।

0 comments:

Post a Comment