Friday, 7 February 2014

केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। इस याचिका में केजरीवाल के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले में आए दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के उस आदेश पर भी रोक लगा दी है, जिसमें केजरीवाल को इस बात की अनुमति दी गई थी कि वह केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल के बेटे अमित सिब्बल द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में अपने को बरी किए जाने के लिए निचली अदालत से संपर्क करें।

केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का यह मामला 15 मई, 2013 को हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से संबंधित है, जिसमें केजरीवाल ने कहा था कि अमित वोडाफोन की तरफ से वकील के रूप में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे, जबकि उनके पिता उस समय टेलिकॉम मिनिस्टर थे।


http://www.jagran.com/news 

0 comments:

Post a Comment